Sukma Chhattisgarh : चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश न... - CG Sandesh

Sukma Chhattisgarh : चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

सुकमा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव बिलकुल नजदीक आ चुका है। प्रदेश में 2 चरणों मे मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है


 पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने IED बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को नुक़सान पहुंचाने की मंशा से IED लगाया गया था। लेकिन, नक्सलियों के इस प्लान पर जवानों ने पानी फेर दिया है। सर्चिंग पर निकले CRPF की 74वीं बटालियन व DRG द्वारा कार्रवाई की गई है।वहीं, मौक़े पर IED को ब्लास्ट कर नष्ट किया गया है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। SP किरण चव्हाण ने मामले की पुष्टि है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें