करंट बिछाकर वन्य प्राणियों का शिकार, पूर्व सरपंच समेत 30 लोग... - CG Sandesh

करंट बिछाकर वन्य प्राणियों का शिकार, पूर्व सरपंच समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पत्थलगांव। जशपुर में वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने 2 दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अवैध शिकार करने पर कार्रवाई की है। मौके से शिकार किए गए जानवर का मांस भी बरामद किया गया है। पूरा मामला जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक वन अमले को जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र के महनई गांव में 11 KV हाईटेंशन लाईन से करेंट प्रभावित तार बिछाकर वन्य प्राणियों का शिकार करने की शिकायत मिली थी। मंगलवार को सूचना के बाद उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंच कर जब जांच की। मामले में वन अमले की टीम ने मौके से विद्युत तार के अलावा शिकार किए गए जंगली सूअर का मांस जप्त किया है। वन विभाग ने मामले में पूर्व सरपंच कृष्णा राम सहित 30 लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें