पिथौरा : कमरे में घसीटकर की छेड़खानी - CG Sandesh

पिथौरा : कमरे में घसीटकर की छेड़खानी

पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में महिला के साथ उसके कमरे में घसीटकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 27 सितम्बर को आरोपी उसके घर आकर महिला को बेईज्जती करने की नियत से हाथ बांह पकड़कर कमरा में घसीट रहा था एवं मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

मामले की शिकायत 9 अक्टूबर को थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने जुनाबारी, पिलवापाली निवासी आरोपी रामकुमार साहू के खिलाफ भादवि की धारा 354, 506 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें