शाहरुख खान को जान का खतरा! मिली Y+ सिक्योरिटी, खतरे की आशंका... - CG Sandesh

शाहरुख खान को जान का खतरा! मिली Y+ सिक्योरिटी, खतरे की आशंका को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई: एक्टर शाहरुख खान को इस साल उनकी लगातार दो हिट फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद खतरे की आशंका के मद्देनजर Y+ सुरक्षा दी गई है। शाहरुख खान को हर समय अपने बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो मिलेंगे। ये महाराष्ट्र पुलिस की सिक्योरिटी के ही तैनात होंगे। उन्हें पूरे भारत में सिक्योरिटी दी जाएगी और वे एमपी-5 मशीन गन, एके-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्तौल से लैस होंगे। उनके घर पर भी हर समय चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

घर पर तैनात रहेंगे चार पुलिसकर्मी-

बता दें कि शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात ये सभी बॉडीगार्ड ग्लॉक पिस्तौल, एमपी-5 मशीन गन और एके-47 असॉल्ट राइफल से लैस होंगे। इसके अलावा किंग खान के घर पर भी हर वक्त चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अपनी सुरक्षा का खर्च शाहरुख खुद ही उठाएंगे। देश में निजी सुरक्षा को हथियारों से लैस नहीं किया जा सकता है, इसके लिए पुलिस सुरक्षा होनी चाहिए।

गौरतलब है कि नवंबर 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल लॉरेंस बिश्नोई से कथित खतरों के मद्देनजर सलमान खान की सुरक्षा को एक्स से बढ़ाकर Y+ कर दिया गया था। कंगना रनौत को भी वाई+ कवर दिया गया था।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें