नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 14 लाख की ठगी, शिकायत दर्... - CG Sandesh

नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 14 लाख की ठगी, शिकायत दर्ज

बिलासपुर। लगातार फ्रॉड के मामले छत्तीसगढ़ में सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में होटल मैनेजमेंट कोर्स और अच्छे वेतन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। तोरवा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार हेमू नगर के सागर मंडल के मोबाइल फोन पर एक लिंक आया था, जिसमें होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का ऑफर था। इसमें बताया गया था कि कोर्स करने के बाद गारंटी के साथ देश के बड़े होटलों में जॉब दिलाया जाएगा, जिसमें लाखों रुपये वेतन के रूप में प्राप्त होगा।

 


पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामला साइबर सेल को सौंपा

इस फॉर्म को भरकर उसने बताए गए ई मेल एड्रेस पर भेज दिया। इसके बाद उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने फीस और रजिस्ट्रेशन के नाम पर रुपये मांगे। जब पीड़ित ने फीस बहुत ज्यादा बताई तो कॉल करने वाले ने कहा कि इस कोर्स की बहुत डिमांड है और हर माह लाखों रुपये की कमाई होगी। उसकी बातों में आकर युवक सागर मंडल ने किश्तों में अपने और अपनी मां के अकाउंट से 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब और पैसों की मांग की गई तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। उन्होंने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। तोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामला साइबर सेल को सौंप दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें