CG NEWS : लापता युवक-युवती की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

CG NEWS : लापता युवक-युवती की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा। जिले के कोंआकोंडा थाना क्षेत्र में पेंटा के जंगल में प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा कि दोनों चार दिन से लापता थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

 


ग्राम पालनार के पास पेंटा के जंगल में शनिवार की सुबह जंगल में ग्रामीणों ने एक पेड़ पर एक शव को लटकता देखा। पास जाने पर जमीन पर एक शव और पड़ा मिला। शव की पहचान टिकनपाल निवासी हुंगा ताती (20) के रूप में हुई है। वहीं लड़की नाबालिग है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि ग्राम टिकनपाल निवासी युवक और बालिका दोनों पूर्व परिचित है और करीब आठ दिनों से लापाता थे। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें