BREAKING : महादेव एप सरगना रवि उप्पल का पेंट हाउस सील - CG Sandesh

BREAKING : महादेव एप सरगना रवि उप्पल का पेंट हाउस सील

दुर्ग। ईडी के जद में वो सारे लोग आ गए जो सौरभ की शादी में शामिल हुए थे। अब महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर ईडी शिकंजा कसते हुए उनसे जुड़े लोगों और उसकी प्रापर्टी की खोजबीन शुरु कर दी है। इस कड़ी में रवि उप्पल के भिलाई स्थित पेंट हाउस को सील करने की कार्रवाई की गई है।

ईडी की टीम ने 25 सितंबर को रवि उप्पल के स्मृति नगर स्थित निवास पेंट हाउस को सील कर दिया है, धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 की उप धारा 2 और 3 के तहत नोटिस चस्पा कर सील करने की कार्रवाई की गई है।


ईडी ने मकान में दो नोटिस चिपकाया है, एक नोटिस रवि उप्पल के भाई राहुल उप्पल और दूसरा प्रेरणा उप्पल के नाम से लगाया गया है. वहीं रवि उत्पल के भाई राहुल उत्पल के घर पर ताला लगा था। इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने जुनवानी स्थित राधिका रॉयल्स के सातवें मंजिल में स्थित पेंट हाऊस में छानबीन की कार्रवाई की थी।

लगभग 7 घंटे तक रवि उत्पल के भाई और भाभी पूछताछ की थी. बताया जाता है कि रवि उत्पल के सहयोग से ही सौरभ चन्द्राकर ने महादेव एप बनाने के साथ दुबई में बैठकर इसे ऑपरेट करने की योजना बनाई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें