कार की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत...दूसरा गंभीर रूप स... - CG Sandesh

कार की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत...दूसरा गंभीर रूप से घायल

कोरबा। कोरबा जिले में वाहनों की तेज रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूवर्क वाहन चालन से जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। यहां आए दिन सड़क हादसे में राहगीरों की मौत हो रही है। जिले के उरगा-हाटी मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है।जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी।

 


जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत युवक का नाम रहीम टोप्पो है जो कि जशपुर का रहने वाला है, वहीं दूसरे युवक को सूचना मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरबा मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां उसका इलाज जारी हैं वहीं पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें