महासमुंद : बाड़ी में आकर पत्थर फेंककर मारने से महिला घायल - CG Sandesh

महासमुंद : बाड़ी में आकर पत्थर फेंककर मारने से महिला घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के नयापारा भलेसर में एक महिला के बाड़ी में आकर गाली गलौज कर पत्थर फेंककर मारने से महिला घायल हो गयी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नम्बर 12 नयापारा भलेसर निवासी फेकन बाई ध्रुव ने अपनी शिकायत में बताया है की 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3 बजे वह अपने घर बाडी में पटवा भाजी तोड रही थी, उसी समय गांव का माधव राम ध्रुव बाडी मे आकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये पत्थर से फेक कर मारा जिससे फेकन बाई के सिर मे चोट लगी है.

फेकन बाई चिल्लाई तो उसका बेटा थान सिंग ध्रुव घर से बाडी तरफ आया तो माधव राम ध्रुव उसे देख कर भाग गया. फेकन बाई ने इलाज कराने के बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी माधव राम ध्रुव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें