महासमुन्द : इन्स्टाग्राम में महिला की फेक आईडी बनाकर पोस्ट की अश्लील फोटो एवं मैसेज, केस दर्ज
महासमुन्द थाने में एक महिला ने इन्स्टाग्राम में उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो एवं मैसेज डालने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से 1 अक्टूबर के बीच आरोपी ने महासमुन्द थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला के नाम से फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो एवं मैसेज डाल दिया. महिला ने 2 अक्टूबर को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी.
पुलिस ने शिकायत के बाद तीन अलग-अलग आईडी के धारक के खिलाफ 294, 509 बी. भादवि तथा 67 ए. आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें