छत्तीसगढ़ : दंपति की लाश मिलने से मचा हड़कंप... जांच में जुटी ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : दंपति की लाश मिलने से मचा हड़कंप... जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. दंपति की लाश मिली है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुचंकर जांच में जुट गई है. यह मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, छावनी वार्ड क्रमांक 41की रहने वाली रमली नेताम पति जीतू नेताम उम्र 35 वर्ष की हत्या की खबर जब पुलिस को मिली, तब पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने यहां देखा की महिला मृत हालत में पड़ी थी, वहीं पति गायब था. लेकिन जब आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया तो पता चला की पति जीतू नेताम उम्र 40 वर्ष का कहीं चला गया है. लेकिन मामले में पुलिस खोजबीन करने में जुटी रही और जीतू नेताम मोहल्ले के एक झोपड़ी में फांसी के फंदे लटका हुआ मिला. दोनों मृतक पति पत्नी के तीन बच्चे भी हैं.


फिलहाल पुलिस पति के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने और पत्नी का शव घर पर मिलने पर मर्ग कायम कर मृत्यु के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है. पत्नी रमली के शव का पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारण और जांच स्पष्ट हो पायेगा की आखिर हत्या है या आत्महत्या


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें