CG BREAKING : भरोसे की यात्रा में कांग्रेस विधायक विक्रम मंड... - CG Sandesh

CG BREAKING : भरोसे की यात्रा में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी सड़क हादसे में घायल, रायपुर रेफर की तैयारी

बीजापुर। बीजापुर में भरोसे की यात्रा के दौरान विधायक विक्रम मंडावी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्हें एयर एंबुलेंस से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। हादसा मोदकपाल थाना क्षेत्र में भरोसे की यात्रा के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है।

 


मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मोदकपाल पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला चिकित्सालय लाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार हुई बाइक्स में से एक को मंडावी खुद चला रहे थे। फिलहाल उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये हायर सेंटर ले जाया जा रहा है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि हैदराबाद ले जाएगा या रायपुर।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें