महासमुंद : लॉज में युवक ने लगाई फांसी, जेब में मिला सुसाइड नोट
महासमुंद के रायपुर रोड़ स्थित हीमांशी लॉज में एक युवक ने फांसी लगा ली, जिससे आसपास सनसनी फ़ैल गयी. उसके जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. दीपक चन्द्राकर ने पुलिस को सुचना दी की 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे मोवा रायपुर निवासी रितेश जैन पिता त्रिलोक उम्र 40 साल ने हीमांशी लॉज के कमरे फांसी लगा ली है.
घटना की सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जेब की तलाशी ली तो जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. मृतक ने सुसाइड नोट अपने पिता के लिए लिखा था. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें