तेंदूकोना : हमें दारु में पकड़वाते हो कहकर माँ-बेटी ने महिला ... - CG Sandesh

तेंदूकोना : हमें दारु में पकड़वाते हो कहकर माँ-बेटी ने महिला के साथ की मारपीट

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहंदा में माँ-बेटी ने मिलकर हमें दारु में पकड़वाते हो कहकर एक महिला के साथ मारपीट की. महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 29 सितम्बर को सुबह करीब 7 बजे ग्राम मोहंदा निवासी कलाबाई साहू और उसकी सास पांचो बाई अपने घर के बाहर चौरा में बैठे थे. उसी समय पडोस के रहने वाली राजकुमारी विश्वकर्मा एवं राजकुमारी की लडकी कविता विश्वकर्मा आकर कलाबाई को तुम लोग हम लोगों को दारू में पकडाते हो कहकर लडाई झगडा करने उतारू हो रहे थे. 

विवाद बढ़ने पर दोनों माँ-बेटी उतावले होकर आये और अश्लील गाली गलौज कर दोनों ने कलाबाई के सिर के बाल को पकडकर खींचकर गिरा दिये व जान सहित मार देंगे कहते हुए कविता ने डण्डे से सिर के बायें तरफ मारकर चोंट पहुंचाया है एवं राजकुमारी हाथ मुक्का से मारपीट की है. कलाबाई की सास पांचो बाई बीच-बचाव करने आयी तो उसे भी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राज कुमारी विश्वकर्मा व कविता विश्वकर्मा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें