तेंदूकोना : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

तेंदूकोना : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

27 सितम्बर को पुलिस ने तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीपाली में एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शिकारीपाली के युवराज बाघमारे मचका नाला के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु देशी प्लेन शराब रखा है.

सूचना के बाद पुलिस मचका नाला ग्राम शिकारीपाली पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी युवराज बाघमारे पिता तुलसीराम बाघमारे उम्र19 वर्ष निवासी शिकारीपाली को पकड़ा. उसके कब्जे से 15 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180ML भरा हुआ जुमला 2700ML किमती 1200 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी युवराज बाघमारे को गिरफ्तार किया गया व जमानत मुचलका पर छोडा गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें