BREAKING : भिलाई नगर में स्वाईन फ्लू संक्रमित 2  मरीजों की म... - CG Sandesh

BREAKING : भिलाई नगर में स्वाईन फ्लू संक्रमित 2 मरीजों की मौत...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इस्पात नगरी भिलाई में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत होने की खबर से भिलाई नगर सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और स्वाइन फ्लू को लेकर फिर दहशत का माहौल है। जिन दो लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है वे भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर में अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिछले एक हफ्ते में यहां पर स्वाइन फ्लू के तीन संक्रमित मरीज भर्ती हुए थे। इसमें से एक बुजुर्ग और एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 


दुर्ग जिले में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 अस्पताल के सीएमएचओ डा. रविंद्र नाथ ने बताया कि बुजुर्ग को सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया था। जिसकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसी तरह से एक 75 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। दोनों की वहां उपचार के दौरान मौत हुई है।

सेक्टर -9 हास्पिटल में अब तक स्वाइन फ्लू के तीन पाजिटिव मरीजों को भर्ती किया चुका हैं। तीनों केस दल्ली राजहरा क्षेत्र के थे। वहीं एक युवक को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। आपको बता दे की सन 2017 में स्वाइन फ्लू से चार लोगों की मौत हुई थी। इस समय स्वाइन फ्लू को जो भी मामले आ रहे हैं। वह बालोद जिले के हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें