Weather Update : देर शाम फिर बरसेंगे बादल, जाने मौसम का ताजा... - CG Sandesh

Weather Update : देर शाम फिर बरसेंगे बादल, जाने मौसम का ताजा हाल….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रायपुर ने यह जानकारी दी है। मौसम केंद्र ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व में जो चक्रवात था, वह अब पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार तक पहुंच गया है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तेलंगाना और उससे सटे इलाकों में भी है। एक दिन पहले एक ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा था, जो अब पूर्वी विदर्भ और दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा है।


मौसम केंद्र के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और उससे सटे इलाके में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन था जो अब कमजोर पड़ चुका है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम को या रात में एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें