महिला आरक्षण बिल से घबरा गई है कांग्रेस - रूपकुमारी - CG Sandesh

महिला आरक्षण बिल से घबरा गई है कांग्रेस - रूपकुमारी

भाजपा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और आम आदमी पार्टी के नेता का बयान उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। इस बिल के संसद के दोनों सदनों में पारित होने से कांग्रेस घबरा गई है। उन्हें पता चल गया है कि उनकी जमीन अब खिसक गई है। नारी हूँ, लड़ सकती हूं, जैसे जुमलों से देश की आधी आबादी को भरमाया नहीं जा सकता। नारी शक्ति का सम्मान सनातनी परंपरा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पारित करा कर न केवल सनातनी परंपरा का सम्मान किया। बल्कि विश्व में भारत की बढ़ती गरिमा को एक कदम और आगे बढ़ाया है। जिला भाजपाध्यक्ष ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक को मोदी सरकार का चुनावी जुमला कहा था। झूठ और आडंबर के सागर में डुबकी लगाने वाले छत्तीसगढ़ के भी कुछ नेताओं की इस बिल को लेकर ऐसी ही प्रतिक्रियाएं आई है, जो एक कहावत - खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, से ज्यादा कुछ भी नहीं है ।

श्रीमती रूपकुमारी ने कहा कि जनता जानती है कि झूठे वायदे करके सत्ता पाने का हथकंडा कांग्रेस अपनाती है। 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले बड़े-बड़े वायदे कर सत्ता पाने वाली भूपेश सरकार अपने वादे पांच साल बाद भी पूरा नहीं कर पाई जिलाध्यक्ष रूपकुमारी ने कहा कि ये वही कांग्रेस है जो 10 साल के अपने शासनकाल में महिला आरक्षण का झुनझुना देश की बहनों को दिखाती रही, और षड्यंत्रपूर्वक बिल को संसद में रोके रखी। अब जो लोग महिला आरक्षण बिल को जुमला कह रहे हैं उनको जान लेना चाहिए कि मातृ वंदन के नाम से महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है और यह मोदी सरकार के कार्यकाल में ही लागू भी होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति करने वाले इन कांग्रेसियों और आप नेताओं को बिना सिर पैर के कुछ भी बयान देने से पहले ये याद कर लेना चाहिए कि जिन कार्यों को वे दशकों से अपने तुष्टिकरण की नीति के तहत असंभव कहकर टालते रहे, मोदी जी ने उन्हें एक झटके में न केवल लागू कराया, बल्कि सफल भी कर दिखाया है। बात चाहे कश्मीर में धारा 370 हटाने का हो या तीन तलाक की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें