PM मोदी 3अक्टूबर को बस्तर में…लालबाग मैदान में होगी आमसभा - CG Sandesh

PM मोदी 3अक्टूबर को बस्तर में…लालबाग मैदान में होगी आमसभा

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 3 अक्टूबर को बस्तर आ रहे हैं। जगदलपुर के लालबाग मैदान में प्रधानमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे।

मोदी के बस्तर आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय व बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय रविवार की सुबह विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे और सीधे प्रस्तावित सभा स्थल लालबाग मैदान का निरीक्षण किया।

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा लालबाग मैदान में 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आरंभ होगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया लगभग आधे घंटे लालबाग मैदान में रहे और नक्शे के सहारे बारीकी से सभा स्थल का निरीक्षण किया। वहां मौजूद प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से भी चर्चा की।

सभा स्थल में मंच का स्थान, आम जनता की बैठने की व्यवस्था, सभा में आने जाने का मार्ग आदि सभी विषयों की जानकारी ली। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने वहां मौजूद भाजपा पदाधिकारियों से सभा की तैयारियों के संबंध में पूछा और सभी कामों को शीघ्र समय पर पूरा करने को कहा।

लालबाग मैदान के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरण देव, जिला प्रभारी जी वेंकट, संतोष बाफना, जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,सुधीर पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय,संजय पाण्डेय, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें