महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन के लिए विधानसभा स्तरीय मास्टर ट... - CG Sandesh

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन के लिए विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण किया गया आयोजित

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त कुल 41 विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज वन प्रशिक्षण शाला के सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरी गोस्वामी ने पॉवर पॉइंट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए मतदान पूर्व की तैयारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 के कर्तव्यों और मतदान दिवस के कार्य, मतदान समाप्ति के पश्चात किए जाने वाले कार्यां की जानकारी दी।

साथ ही मतपत्र लेखा प्रपत्र 17-सी, पीठासीन अधिकारी की डायरी को भरने की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि वास्तविक मतदान से पहले मतदान केन्द्र में मॉक पोल करना आवश्यक है। जिसमें कम से कम 50 मत डाले जायेंगे। साथ ही सीआरसी करने के बाद मशीन की सीलिंग कैसी की जाएगी इस बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय कुमार साहू, निर्वाचन पर्यवेक्षक आर.के.बारले, प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एन.के. सिन्हा, मास्टर ट्रेनर संजय कुमार मांझी सहित सभी विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें