छत्तीसगढ़ की बेटियों की नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जबरदस्त ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ की बेटियों की नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जबरदस्त जीत

जगदलपुर। आल इंडिया फुटबॉल संघ द्वारा जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन ओड़िशा के भुवनेश्वर में किया जा रहा रहै। इस प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जा रहा है। रविवार को हुई प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का मैच दादर नगर हवेली और दमन दीव के साथ हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने 15-0 से जीत हासिल की।


मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की ओर से आस्था साक्षी ने पांच गोल, बिंदु तेलम बीजापुर ने तीन गोल, गरिमा श्रीवास ने दो गोल, भावना शालिनी, माही, मोक्षा और अदिति ने एक-एक गोल दागे। वहीं, छत्तीसगढ़ की टीम तमिलनाडु से हारने के कारण सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई और पुल में टॉप होने की वजह से तमिलनाडु ने सेमीफाईनल में प्रवेश किया।

इधर एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल हासिल किा। सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक जीता। रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश की तिकड़ी टॉप पर रही। इसके तुरंत बाद रोइंग में भारत को एक ब्रॉन्ज मिल गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें