2 पुलिस कर्मियों का गांजा पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल - CG Sandesh

2 पुलिस कर्मियों का गांजा पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल

अंबिकापुर। आज कल सोशल मीडिया और सीसीटीवी कैमरे का जमाना है इसके सामने किए गए अच्छे आ बुरे कार्य कभी छिप नहीं सकते । इसकी नजर सभी पर रहती है और वायरल होकर समाज को उसका असली चेहरा दिखाने का काम करती है। आज-कल पुलिस वालों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते जिसमे वे कुछ ऐसा कर रहे होते हैं, जो उनको परेशानी में ला सकता है। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर जिले से सामने आया है।

लुंड्रा थाने में पदस्थ दो पुलिस कर्मियों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पुलिस कर्मियों को गांजा पीते देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस कर्मी वर्दी में है और दुसरा सिविल ड्रेस में है। दोनों पुलिसकर्मी एक रूम जैसी जगह में बैठक गांजा पी रहे हैं। वहां मौजूद किसी ने दोनों पुलिसकर्मियों की ये हरकत कैमे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें