CG : महिला ने खाया चूहे मारने का जहर...इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

CG : महिला ने खाया चूहे मारने का जहर...इलाज के दौरान मौत

जगदलपुर। जिले के दरभा थाना क्षेत्र के चौकी कामानार क्षेत्र के अंतर्गत चिंगपाल बाजारपारा में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, महिला को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चिंगपाल बाजारपारा निवासी बसंती नाग पति समरथ नाग 55 वर्ष 21 सितंबर की रात को अज्ञात कारणों के चलते चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद पूरी रात परिजनों को बिना बताए महिला घर में सोई रही, महिला के द्वारा उल्टी करता देख बेटी ने कारण पूछा तो उसने जहर सेवन करने की बात कही। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें