लुटेरों को लेकर बैंक पहुंची पुलिस, वारदात का सीन रीक्रिएशन - CG Sandesh

लुटेरों को लेकर बैंक पहुंची पुलिस, वारदात का सीन रीक्रिएशन

रायगढ़। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बैंक रॉबरी के मामले में रायगढ़ पुलिस एक बार फिर प्राइवेट बैंक पहुंची है. रायगढ़ के एसएसपी सदानंद कुमार, एसडीओपी दीपक मिश्रा और पुलिस के आला अधिकारी बैंक पहुंचे हैं. बैंक के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. बैंक खुलने के बाद सभी बैंक कर्मचारियों को बैंक के बाहर खड़ा करवाया गया है. पुलिस बैंक के अंदर पहुंची है.


रायगढ़ शहर में मंगलवार 19 सितंबर को हर रोज की तरह प्राइवेट बैंक खुला. बैंक खुलने के बाद बैंक स्टाफ के साथ ही कई आम लोग भी बैंक के अंदर पहुंचे. लेकिन कुछ ही देर में ऐसा कुछ हुआ जिसे अब तक बैंक में मौजूद लोगों ने सिर्फ फिल्मों में देखा था. बैंक में पहुंचा एक आदमी मैनेजर के कैबिन में पहुंचा और हथियार निकालकर उसे धमकाते हुए बैंक में मौजूद रुपये निकालने को कहा. इस बीच कैबिन के बाहर मौजूद और 4 लोगों ने बैंक स्टाफ और वहां मौजूद कुछ और लोगों को अपने कब्जे में ले लिया.

बैंक मैनेजर ने जब रुपये देने से मना किया तो बदमाश ने उनकी जांघ में चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद घंटे भर के अंदर बदमाश 5 करोड़ 62 लाख रुपये कैश और गोल्ड लेकर फरार हो गए.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें