तुमगांव : कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल - CG Sandesh

तुमगांव : कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

तुमगांव थाना क्षेत्र के अमावश चौक के पास NH-53 रोड़ पर कार की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए रायपुर रेफेर किया गया. ग्राम पसौद (गरियाबंद) निवासी घायल बाइक सवार के बेटे संजय कुमार साहू ने कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 16 सितम्बर को संतराम साहू की पत्नी तीजा त्यौहार मनाने अपने मायके ग्राम बेलटुकरी गयी थी. 20 सितम्बर को संतराम साहू अपनी मोटरसायकल स्प्लेन्डर प्लस क्रं.CG 04 HJ 2086 में अपनी पत्नी को लेने के लिए बेलटुकरी जा रहा था. 

इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे संतराम साहू को अमावश चौक के पास NH-53 रोड पर कार क्रं. CG 06 GR 2565 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दी. हादसे में संतराम के दाहिने पैर एवं सिर में चोटें आई है एवं मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गयी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें