किसान से 25 लाख रुपये की लॉटरी लगाने के नाम पर 18 लाख रुपए ... - CG Sandesh

किसान से 25 लाख रुपये की लॉटरी लगाने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत 25 लाख रुपए की लाटरी के चक्कर में किसान से 18 लाख रुपए की ठगी हुई है। यह किसान बीते नौ महीने से लॉटरी के रुपए लेने के लालच में 40 किस्तों में रुपए भेजता रहा। जब राशि नहीं मिली तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।


मिली जानकारी अनुसार, दामापुर चौकी क्षेत्र के तुलसीखैरा गांव का किसान शत्रुहन कुमार के मोबाइल पर 25 लाख रुपए की लॉटरी निकलने का मैसेज आया था। इनाम के रुपए की लालच में जब उसने मैसेज का रिप्लाई किया, तो उसे किसी अनजान नंबर से कॉल आने लगी। जिसके बाद उसे 25 लाख की लॉटरी का झांसा दिया गया। फिर लॉटरी के 25 लाख रुपए देने के एवज में प्रोसेसिंग फीस की मांग की गई। लालच में पड़कर पीड़ित किसान ने पैसे ट्रांसफर करता रहा।

इस तरह पिछले नौ महीने तक किसान 40 किस्तों में पैसा भेजता रहा। उसने जमीन बेचकर मिले 18 लाख रुपए जालसाजों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन लॉटरी के 25 लाख रुपए नहीं मिले। दामापुर चौकी में इसी महीने सितंबर में एफआईआर दर्ज की गई है। पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि जिन खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए, उनकी जांच की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि इस तरह के लॉटरी के चक्कर में न पड़े। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे लोगों के साथ ठगी हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें