8 साल के बच्चे से यौन शोषण, 3 नाबालिग लड़के 4 महीने से दे रह... - CG Sandesh

8 साल के बच्चे से यौन शोषण, 3 नाबालिग लड़के 4 महीने से दे रहे थे घटना को अंजाम

अंबिकापुर।   सरगुजा में एक 8 साल के बच्चे के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले 3 नाबालिग लड़के पिछले 4 महीने से मासूम बच्चे के साथ सामूहिक रूप से रेप कर रहे थे। बच्चे के साथ कई बार किये गये अप्राकृतिक कृत्य से वह गुमसुम रहने लगा था। परिवार वालों के पूछताछ के बाद जब इस बात का खुलासा हुआ तो पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़को को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले 8 वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 3 नाबालिग पिछले 4 महीने से अप्राकृतिक कृत्य कर रहे थे। घटना में शमिल तीन नाबालिगो में 2 सगे भाई हैं। तीनों की उम्र 16, 15 और 13 साल है। बताया जा रहा है कि लगातार यौन शोषण से 8 वर्षीय मासूम बच्चा गुमसुम रहने लगा था। जिसके बाद उसकी मां को संदेह होने पर उसने बच्चे को भरोसे में लेकर उससे जानकारी लेने का प्रयास किया गया।

तब जाकर बच्चे ने अपनी मां को रोते हुए पूरी आपबीती बता दी। पीड़ित बच्चे ने बताया कि 17 अप्रैल को 16 वर्षीय नाबालिग का जन्मदिन था। इसी दिन वह खेलने के बहाने पीड़ित बच्चे को अपने सुनसान घर में ले गया, जहां उसने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद उसने बच्चे को धमकी देते हुए कहा कि ये बात किसी को बताई, तो तुम्हारे साथ कोई नहीं खेलेगा। उसके बाद उसने कई बार बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उसने डर से यह बात किसी को नहीं बताई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें