खुर्सीपार हत्याकां : मृतक के परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआव... - CG Sandesh

खुर्सीपार हत्याकां : मृतक के परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

दुर्ग. खुर्सीपार हत्याकांड मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी मिलेगी. वहीं आत्मानंद स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाएगी. इस बात की पुष्टि मृतक के पिता ने की है. उनके पिता ने बताया कि अब मलकीत सिंह का अंतिम संस्कार करेंगे.


वहीं हत्याकांड के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ सिख पंचायत की ओर से बुलाए गए दुर्ग-भिलाई बंद को भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन दिया. सिख समाज ने खुर्सीपार थाने के सामने नेशनल हाइवे को जाम कर प्रदर्शन भी किया. साथ ही पुलिस को चूड़ी भेंट कर विरोध जताया.

पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम यहां बैठे रहेंगे. छत्तीसगढ़ सिख पंचायत द्वारा बुलाए गए दुर्ग-भिलाई बंद को समर्थन करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स और सभी संगठनों ने भी इसका समर्थन किया.

बता दें कि मलकीत सिंह (मृतक) उर्फ वीरू (35) खुर्सीपार मैदान में 15 सितंबर को बैठकर गदर 2 मूवी देख रहा था. इसके बाद वहां विवाद शुरू हो गया. जिसमें 7 अज्ञात आरोपियों ने मलकीत पर हमला कर दिया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें