बसना : खेत में काम करने गयी महिला की आकाशीय बिजली की चपेट मे... - CG Sandesh

बसना : खेत में काम करने गयी महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

बसना थाना अंतर्गत भवरंपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सरकंडा के खेत में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की 18 सितम्बर को ग्राम सरकंडा निवासी पदमनी बरीहा पति गोवर्धन उम्र 45 साल खेत में काम करने गयी थी. 

शाम करीब 7 बजे खेत में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पदमनी बरीहा की मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें