CG : खेत में मां - बेटी को हाथी ने किया घायल
जशपुरनगर : फरसाबहार के ग्राम कंदईबहार में खेत की तरफ गई माँ-बेटी हाथी के हमले से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. ग्राम कंदईबहार निवासी पहानी पैकरा अपनी बेटी सुमिता पैकरा के साथ सुबह 5 बजे अपने खेत के तरफ गए हुए थे इस दौरान हाथी ने दोनों मां बेटी को हमला कर घायल कर दिया। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही फरसाबहार एसडीएम शबाब खान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार पहुंचे। पहुंच कर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें दो एम्बुलेंस में परिवार सहित रायगढ़ रिफर किया गया है,स्थिति सामान्य है। अंदुरुनी चोट है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें