हाथी का हमला : हाथियों ने मां-बेटी पर किया हमला, दोनों की हा... - CG Sandesh

हाथी का हमला : हाथियों ने मां-बेटी पर किया हमला, दोनों की हालत गंभीर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों ने उत्पात मचाया है। सोमवार सुबह हाथियों ने एक मां और बेटी पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से घायल मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रिफर करवा दिया है। इस हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हैं। घटना कंदईबहार गांव की है।


मिली जानकारी के अनुसार, कंदईबहार गांव की रहने वाली 26 वर्षीय सुमिता पैंकरा और उसकी मां 47 वर्षीय पहाती बाई आज सुबह शौच के लिए गांव के समीप स्थित जंगल में गए हुए थे। स्थानीय रहवासियों के अनुसार इसी दौरान मां बेटी का सामना हाथियों से हो गया। हाथी को देख कर, उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने दौड़ा कर दोनों को सूंड में लपेट कर जमीन में पटक दिया। इससे दोनें के सिर और पेट में गंभीर चोट आई है। वन परिक्षेत्र इलाकों में हाथियों के लगातार उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें