महामसुन्द : 21 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़, पीछा करके परेशान ... - CG Sandesh

महामसुन्द : 21 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़, पीछा करके परेशान करता था आरोपी

महामसुन्द थाना क्षेत्र के एक गाँव से 21 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. युवती ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की आरोपी युवक लज्जा भंग करने की नियत से युवती का हाथ बांह पकड़ा. युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी. आरोप है की आरोपी 1 अप्रैल से 11 सितम्बर के बीच युवती को आते-जाते देख पीछा करता था और परेशान किया करता था.

युवती ने 15 सितम्बर को थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने ग्राम खैरा निवासी आरोपी तरूण बघेल के खिलाफ भादवि की धारा 354, 354 (घ) (1), 294, 506 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें