गोधन न्याय योजना में लापरवाही : जिला पंचायत सीईओ ने जनपद CEO... - CG Sandesh

गोधन न्याय योजना में लापरवाही : जिला पंचायत सीईओ ने जनपद CEO और CMO को थमाया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

जशपुर। जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खाद विक्रय एवं उत्पादन में लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी किया है। विकासखंड मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला पंचायत सीईओ ने 5 सितम्बर 2023 को गोधन न्याय योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली, जिसमें उत्पादित खाद की मात्रा की एन्ट्री एवं खाद की विक्रय अत्यंत अल्प पाई गई। इसके लिए उन्होंने मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक नहीं करना बताया गया, जो शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही का घोतक है।


जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि अधिकारियों का उक्त कृत्य पदीय दायित्व के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है, जो छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होने से गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब तीन दिवस के अंदर समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें