बलौदा और खल्लारी पुलिस ने जप्त की 6 लीटर महुआ शराब, दो पर कार्यवाही.
जिले की बलौदा और खल्लारी पुलिस ने अवैध महुआ शराब बेचने वालों पर आबकारी एक्ट धारा 34(A) की कार्यवाही करते हुए दो लोगों से कुल 6 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
जिसमे पुलिस ने शांती नगर बलौदा से आरोपी दीलिप सेठ पिता गजाधर सेठ उम्र 32 साल निवासी शांती नगर बलौदा को शराब बिक्री करने वास्ते रखे 2500 एम एल. महुआ शराब कीमती 500 रू को जप्त करने पर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
जबकि खल्लारी पुलिस ने पुराना डामर प्लांट के पास तेलीबांधा में आरोपी नेतराम दीवान पिता वस्तुराम उम्र 26 साल निवासी तेलीबांधा से बिक्री करने वास्ते रखे 3500 एम एल. महुआ शराब कीमती 700 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें