महासमुंद : घर पर खून से लतपथ मिली लाश, धारदार वस्तु से की गई... - CG Sandesh

महासमुंद : घर पर खून से लतपथ मिली लाश, धारदार वस्तु से की गई है हत्या

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी में एक व्यक्ति की लाश उसके घर पर खून से लतपथ मिली, जिससे आसपास सनसनी फ़ैल गयी. आशंका जताई जा रही है की धारदार वास्तु से हमला कर हत्या की गयी होगी. मृतक के भतीजे दीपक साहू ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

दीपक ने अपनी शिकायत में बताया है की उसका और उसके चाचा का घर एक ही जगह पर है. दोनों के घर का आंगन एक ही है. दीपक और उसके परिवार वाले 13 सितम्बर को सुबह कृष्णा के कमरा में जाकर देखे तो कृष्णा साहू अपने कमरे में लकड़ी तखत (पाटा) में चित हालत में पड़ा था, उसके सिर में पीछे तरफ गहरा चोंट है, चेहरा में पूरा खून लगा एवं नाक से खून निकला हुआ था, दोनो हाथ में खून का छिंटा लगा हुआ था. नीचे जमीन में सिर (खोपड़ी) का टुकड़ा गिरा हुआ था, सिर तरफ दीवाल में खून का छिंटा लगा हुआ है। बिस्तर एवं लकड़ी तखत (पाटा) में भी खून का छिंटा पड़ा था.

कृष्णा खून से लतपथ था. उसके कमरे में एक खाट बिछा हुआ बिस्तर भी अस्त-व्यस्त पड़ा था एवं खून का छिंटा भी लगा था. कृष्णा साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठोस धारदार वस्तु से हत्या करने के नियत से सिर में मारकर हत्या कर दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें