छात्रा के साथ गैंगरेप, फटे कपड़ों में लड़खड़ाते पहुंची पुलिस चौ... - CG Sandesh

छात्रा के साथ गैंगरेप, फटे कपड़ों में लड़खड़ाते पहुंची पुलिस चौकी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बीते सोमवार की दोपहर स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा के साथ पांच युवकों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी छात्रा को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. लोगों ने जब छात्रा को सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि स्कूल के बाद छात्रा जब अपने घर लौट रही थी, तभी उसके जीजा के गांव आसरा खेड़ी के दो युवक अंकुर और अमन मिले. दोनों ने छात्रा से कहा कि वह भी तुम्हारे गांव जा रहे हैं, चलो बाइक से तुमको भी छोड़ देते हैं. जान-पहचान के युवक थे तो छात्रा उनकी गाड़ी पर बैठ गई. इस दौरान युवक छात्रा को दूसरे रास्ते से ले जाकर एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां पहले से ही तीन और युवक मौजूद थे. पांचों युवकों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया.

छात्रा किसी तरह से लड़खड़ाती हुई 500 मीटर दूर पुलिस चौकी पहुंची. यहां पुलिसकर्मियों से कहा कि 5 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है. छात्रा की बात सुनकर पुलिस कर्मियों ने तुरंत एंटी रोमियो की गाड़ी मंगवाई और छात्रा को थाने ले गई.

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सूचना देकर छात्रा के कपड़े मंगवाए. इसके बाद छात्रा को मेडिकल के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा. गैंगरेप की सूचना पर पीड़िता के चाचा थाने पहुंचे. उन्होंने भतीजी से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की. पुलिस ने पांचों युवकों को पकड़ लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें