भिलाई में डेंगू के 4 और नए मरीज मिलने से मरीजों की संख्या बढ... - CG Sandesh

भिलाई में डेंगू के 4 और नए मरीज मिलने से मरीजों की संख्या बढ़कर हुई इतना

भिलाई। छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद मौसमी बीमारियों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया जिसमें खासकर डेंगू ने कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं भिलाई में भी इन दिनों डेंगू पैर पसारे हुए है। वहीं, अब डेंगू ने सेक्टर 3 और 4 में दस्तक दी है। एक ही दिन में डेंगू के मिले 4 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। घरों में रोजाना लार्वा मिल रहा है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण व एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए फागिंग किया जा रहा है। आम जनता को साफ-सफाई रखने व डेंगू से बचाव के बारे में समझाइश दी गई। संभावित डेंगू प्रभावित क्षेत्र मे टेमीफास का छिड़काव और फागिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कुल 83 हजार 990 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें