7 सूत्रीय मांगों को लेकर आज भाजपा करेगी नगर पालिका का घेराव - CG Sandesh

7 सूत्रीय मांगों को लेकर आज भाजपा करेगी नगर पालिका का घेराव

बलौदाबाजार : भाटापारा नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 12:00 बजे विशाल घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा।स्थानीय भगत सिंह चौक महासती वार्ड से रैली के रूप में भाजपा कार्यकर्ता सदर बाजार मुख्य मार्ग से होते हुए राम सप्ताह चौक में एकत्रित होंगे वहां से पुनः सभी कार्यकर्ता नगर पालिका के घेराव के लिए आगे बढ़ेंगे।


अखंड राम नाम सप्ताह उत्सव में कचरा का ढेर लगाने वाली, गरीब परिवारों को घर का पट्टा ना देने वाली, महीनों से बंद पड़े बोर पम्पो से पानी के लिए आम जनता को तरसाने वाली, डेंगू और मलेरिया का नगर की जनता को सौगात देने वाली, भाटापारा नगर पालिका से भाटापारा नगर की जनता त्रस्त हो चुकी है। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के सारे नेता बैनर और पोस्टर् की राजनीति में लगे हुए हैं जिन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेने देना नहीं है।

7 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व भाजपा पार्षद दल द्वारा पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसमें आम जनता से उपस्थित रहने की अपील की गई है। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुंबर व नेता प्रतिपक्ष व्यास नारायण यदु द्वारा दी गई।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें