पटेवा : गाँव में शराब पिलाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
पटेवा पुलिस ने ग्राम पाटनदादर में अवैध रूप से लोगों को घर के सामने शराब पिलाते आरोपी को पकड़ा. 9 सितम्बर को मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम पाटनदादर निवासी श्रवण कुमार ध्रुव पिता सुखीराम ध्रुव उम्र 45 वर्ष को अपने घर सामने परछी में लोगों को बिठाकर शराब पिलाते पकड़ा.
श्रवण के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी, 02 नग पानी पाऊच जप्त किया गया. आरोपी श्रवण कुमार ध्रुव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. प्रकरण जमानतीय होने व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें