पटेवा : फर्नीचर दुकान के संचालक के साथ दुकान में आकर की मारप... - CG Sandesh

पटेवा : फर्नीचर दुकान के संचालक के साथ दुकान में आकर की मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम झलप के एक फर्नीचर दूकान के संचालक के साथ ग्राहक ने दुकान में आकर मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 9 सितम्बर को ग्राम झलप निवासी नवदीप सिंग सलूजा अपने गुरूनानक फर्नीचर नामक दुकान में बैठकर जिन ग्राहको से दुकान के सामान की बकाया राशि थी उनको पैसो के लिये फोन कर रहा था.

नवदीप सिंग सलूजा ने हेमंत मिर्धा को भी फोन लगाया तब लगभग दोपहर 02:30 बजे हेमंत मिर्धा दुकान में आकर नवदीप सिंग सलूजा को मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं दुकान के पास पड़े डण्डे से मारपीट किया, जिससे नवदीप सिंग सलूजा के हाथ, गर्दन, होठ, कान में चोट लगी है. मारपीट को देखकर कुंवरदीप सलूजा, मोचन ध्रुव ने बीच बचाव किया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी हेमंत मिर्धा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें