230 गुम हुए मोबाइल को एसपी ने पीडि़तों को वापस सौंपा - CG Sandesh

230 गुम हुए मोबाइल को एसपी ने पीडि़तों को वापस सौंपा

कोंडागांव। जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम मोबाइलों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार के हाथों जिला के गुम हुए 230 मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस दिए गए हैं। इन 230 मोबाइलों की कुल कीमत 35 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। मोबाइल पाने वाले पीडि़तों ने मोबाइल वापस लेने के बाद खुशी जाहिर किया हैं।
 


कोण्डागांव जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगभग दो माह के अंतराल में 230 से अधिक मोबाइल की गुम होने की शिकायत मिली थी। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 230 मोबाइलों को ढूंढ निकाला है। इस बारे में कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने बताया कि, गुम हुए मोबाइलों को ओडिशा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किया गया है।

मोबाइल को आज उनके मालिकों को लौटाया गया है। मोबाइल गुम होने के बाद से परेशान हितग्राहियों को मोबाइल लौट आए जाने से उन्होंने खुशी जाहिर की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें