तुमगांव : ओवरब्रिज के उपर NH-53 रोड पर युवक को जमकर पीटा, FI... - CG Sandesh

तुमगांव : ओवरब्रिज के उपर NH-53 रोड पर युवक को जमकर पीटा, FIR दर्ज

तुमगांव के पास ओवरब्रिज के उपर NH-53 रोड पर कुछ लड़कों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से युवक घायल हो गया. पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
वार्ड नं. 01 तुमगांव निवासी प्रेमनाथ टंडन ने पुलिस को बताया की 8 सितम्बर को वह जगत टंडन के साथ महासमुंद जनपद पंचायत में अपने निजी काम से गया था. प्रेमनाथ टंडन काम कराने के बाद वापस अपने घर आ गया था.

शाम को प्रेमनाथ टंडन अपने घर में था तभी रानू, बिक्कु टंडन एवं अन्य उनके साथी रोड से आवाज दिये तब प्रेमनाथ उनके साथ रोड पर गया.
रोड पर जाते ही प्रेमनाथ को आरोपीगण एक राय होकर गंदी-गंदी मां बहन की गाली देते हुए हाथ थप्पड एवं डंडा से मारपीट करने लगे. मारपीट करने से प्रेमनाथ के आंख के पास, दोनों पैर में चोट लगा है. आरोपीगण जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिये हैं.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रानू टंडन, बिक्कु टंडन एवं अन्य के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें