बसना : हाथी ने सूंड से उठाकर पटका, बुजुर्ग की मौत - CG Sandesh

बसना : हाथी ने सूंड से उठाकर पटका, बुजुर्ग की मौत

बसना वन परिक्षेत्र के बड़े साजापाली बीट क्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है. 7 सितम्बर की शाम करीब 7 बजे हाथी ने खेत में मछली पकड़ने गए वृद्ध को पकड़कर मार डाला. मामला भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम खुरदरहा का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोग खेत के मेड में मछली पकड़ने के लिए लगाए जाल में फांसी मछली को निकालने के लिए खेत की ओर गए थे. तभी अचानक हाथियों का दल आ धमका, हाथियों के आने की आहाट पाकर तीनों घर की ओर भागने लगे.

इसी दौरान हाथी ने ग्राम खुरदरहा निवासी रामलाल जांगड़े पिता बलीराम उम्र 60 साल को हाथी ने सूंड में उठाकर पटक दिया. रामलाल जांगड़े को गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें