CG : बाड़ी में छुपाकर रखे 5 बोरी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

CG : बाड़ी में छुपाकर रखे 5 बोरी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलोदाबाजार /  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं कलेक्टर चंदन कुमार ने पिछले दिनों आबकारी विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। कलेक्टर की नाराजगी उपरांत आबकारी विभाग ने पलारी थाना क्षेत्र के घर दबिश दी. जहां घर के बाड़ी में छुपाकर पांच बोरियों में रखे नान स्कैन गोवा विदेशी शराब जब्त किया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 80 हजार के आसपास बताई जा रही है।


मामले की जानकारी देते हुए आबकारी सहायक आयुक्त विकास गोस्वामी ने बताया कि मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली। सूचना के आधार पर ग्राम सुंदरी थाना पलारी के एक घर में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी ओमप्रकाश सायतोडे के घर और बाड़ी की विधिवत् तलाशी ली गई। जहां से 5 बड़ी बोरियों में शराब जब्त किया गया. हर के बोरी में 100-100 नग गोवा विदेशी शराब की बोतले जब्त की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क ) 34(2) 36; 59(क) का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें