सरायपाली : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य पर किए गए विविध कार्यक्रम
माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया; जिसमें चित्रकला, भाषण, नारा लेखन, निबंध लेखन का कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थियों में से चित्रकला में विजय साहू, हिमांशु सिंह, ओमप्रकाश साहू, हेमंत पटेल, हर्ष बेहरा, कृष्णा शर्मा, शिवानी विश्वकर्मा, नीलिमा साहू, मधु प्रधान, हिना डडसेना, केशवंती पटेल, तन्नु पटेल, जूली साहू, स्नेहा साहू; भाषण में धनेश्वरी सागर, शेषाद्री पटेल, अखिलेश सिदार, राहुल त्रिपाठी; नारा लेखन में मीरा चौहान, भोजराज अग्रवाल; निबंध लेखन में शिवानी विश्वकर्मा, किरन चौहान, दीपांजली पटेल, चांदनी विश्वकर्मा, मोनिका पटेल, जूली साहू, पल्लवी सिदार, हेमकुमारी पटेल ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
शिक्षकों में से संपतलाल पटेल, जोगेश्वर कर, धर्मवीर प्रधान, दीपिका पटेल, दिनेश कुमार साहू ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया एवम विद्यार्थियों को शपथ दिलाया कि वे सभी साक्षरता के महत्व को समझते हुए स्वयं भी साक्षर होंगे और साथ ही साथ दूसरों को भी साक्षर करेंगे। कार्यक्रम में शाला के सभी स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में करन अग्रवाल, प्रहलाद डडसेना, अमन देवता, कृष्णा अग्रवाल, दिपेश पटेल, दूजलाल विश्वकर्मा, राहुल चौहान, अखिल कुमार बाघ, तुषार चौहान का विशेष सहयोग रहा।