CG : हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत...तीन लोगों ने भाग कर... - CG Sandesh

CG : हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत...तीन लोगों ने भाग कर बचाई जान

पिथौरा। जिले के बसना वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़े साजापाली बीट के खुरदरहा के एक खेत में जाल से मछली निकालते एक वृद्ध को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। हाथी के हमले से मृतक के दो साथी बाल-बाल बचे। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जंगली हाथियों की चहल-कदमी लगातार जारी है। बसना वन परिक्षेत्र के ग्राम खुरदरहा के तीन ग्रामीण मृतक रामलाल, गुरुवारु एवं हलेश राम अपने खेत के मेड़ में मछली पकडऩे लगाये जाल में फंसी मछलियों को निकालने गए थे, तभी हाथियों का एक झुंड वहां से गुजर रहा था। जिसे देखकर तीनों ग्रामीण गांव की ओर भागने लगे। रामलाल पिता बलिराम जांगड़े (62) वृद्ध होने के कारण तेजी से भाग नहीं पाया और हाथी ने रामलाल को वहीं सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना को प्रत्यक्ष देख रहे मृतक के साथी गुरूवारू एवं हुलास ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना के तत्काल बाद बसना के वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर हाथियों को गांव से दूर खदेडक़र शव को पंचनामा कर उसे पोस्टमोर्टम के लिए चीरघर पहुंचाया। बसना वन विभाग द्वारा मृतक परिवार को 25 हजार की आर्थिक सहायता तत्काल दी गई। बसना वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि फिलहाल मृतक परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए है। इसके अलावा मुआवजा प्रकरण भी बनाया जा रहा है। घटना के पहले से और वर्तमान में भी हाथियों के लोकेशन की प्रतिदिन जानकारी गांवों में मुनादी के माध्यम से देकर रात्रि में जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें