सरायपाली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी  पूजन कार्यक्रम का भव्य आ... - CG Sandesh

सरायपाली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज सरायपाली के तत्वाधान में पवित्र स्थल वार्ड नंबर 9 डोंगरी प्लाट झिलमिला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम यदुकुल शिरोमणि जगतगुरु ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के छायाचित्र की पूजा अर्चना पंडित अशोक दास ने मंत्रोपचार कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात पीताम्बरी ध्वज का मंत्र उपचार कर लगाया गया। महाआरती संगीतमय महिला कीर्तन मंडली झिलमिला के द्वारा भजन कीर्तन के साथ भक्तिमय वातावरण में किया गया। भजन कीर्तन में सभी कृष्ण भक्त भाव - विभोर होकर नाचने लगे। 

पूजा में यजमान के रूप में विनोदिनी विजय यादव एवं बबीता दुर्वादल दीप ने विराजमान होकर पूजा किया। भगवान की महाआरती भजन कीर्तन को सुनकर आसपास के गौ माता आकार भगवान को निहारने लगे। इस अवसर पर संरक्षक ध्रुव मलिक, हीराराम यादव, मंगल यादव, कृष्टो टांणी, अध्यक्ष विजय यादव, ज्योति कुमार ठेठवार, ओम प्रकाश छत्रपति, मदन दीप, सुरेंद्र भोई ,फकीर कठार कसलबा, राजेश यादव सिंघोड़ा, धनेश्वर बांक दीवानपाली, अनिरुद्ध यादव बेलटिकरी, शुरू यादव, विकेन्द्र यादव ,ममता ठेठवार ,वर्षा दीप,भुवनेश्वर एवं समस्त स्वजातीय यादव बंधु उपस्थित रहे ।भगवान का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें