सरायपाली : विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ किया शिक्षक दिवस का आयोजन
माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती माता,भारत माता, एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा–अर्चना किया गया। पूजन के पश्चात सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों में से छात्रा भारती दास द्वारा स्वागत नृत्य एवं खुशबू पटेल,निक्की त्रिपाठी एवं अल्का प्रधान द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही कार्यक्रम में छात्रा किरन डडसेना, पायल स्वाई, सुकन्या, कंचन एंड ग्रुप, श्रुति एंड ग्रुप द्वारा नृत्य एवं तमन्ना एंड ग्रुप के द्वारा बहुत ही शानदार एकांकी प्रस्तुत किया गया।
छात्रा आफरीन परवीन, प्रियंका साहू, जागृति प्रधान, पूजा साहू, करीना विभार द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया एवं कृष्णा शर्मा, किरण कुमार,भोजराज अग्रवाल, जूली साहू, अल्का प्रधान, दीपांजली पटेल के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। जीवन में गुरुओं के महत्व को प्रतिपादित करने हेतु विविध खेल गीत भाषण नृत्य आदि के विशेष इंतजाम किए गए। शिक्षकों में से जे.एस कर, पी.एन. पाणिग्रही सर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला एवम विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य, सुखमय जीवन हेतु महत्वपूर्ण संदेश दिया। इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात छात्रों द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार भेंट किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षकों को भोजन करवाया गया और फिर प्राचार्य एस.डी. प्रधान सर के द्वारा उत्बोधन देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र में से करन अग्रवाल, प्रहलाद डडसेना, कृष्णा अग्रवाल, अमन देवता, दिपेश पटेल, दूजलाल विश्वकर्मा, नीरज साहू, नवीन पोर्ते, राहुल चौहान, एवम छात्राओं में खुशबू पटेल, कुंती पटेल, मोनिका पटेल, कंचन गड़तिया, अल्का प्रधान, जूली साहू, निक्की चौधरी, निक्की त्रिपाठी, का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में शाला के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा शर्मा और खुशी पटेल ने किया।