CG BREAKING : शिवनाथ नदी में गिरी कार, पति-पत्नी और 2 बच्चों... - CG Sandesh

CG BREAKING : शिवनाथ नदी में गिरी कार, पति-पत्नी और 2 बच्चों की डूबने से मौत, चारों की मिली लाश

दुर्ग। जिले के पुलगांव में शिवनाथ नदी में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के समय कार में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। मंगलवार देर रात कार सवार चारों लोग ढाबा से परिवार खाना खाकर लौट रहा था। तभी बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने वाहन को खोज निकाला है। कार के अंदर चारों के शव भी मिले हैं।


चश्मदीदों के मुताबिक मंगलवार रात एक बजे के करीब एक पिकअप वाहन राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आ रहा था। उसमें चार लोग सवार थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और नदी में जा गिरा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास कार गिरने की सूचना थाने में मिली इसके बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद थी। एसडीआरएफ की टीम को कार मिल गई है जिसे निकालने का काम अब पूरा हो गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें