सरायपाली : सनातन के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान, विश्व हिंदू परिष... - CG Sandesh

सरायपाली : सनातन के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान, विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने जमकर विरोध एवं पुतला दहन किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन को विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल ने कुपुत्र बताया हुए कहा कि तमिलनाडु मुख्यमंत्री के कुपुत्र द्वारा सनातनियों पर अभद्र टिप्पणी सनातन को डेंगू , मलेरिया जैसे बीमारी से तुलना किया गया. और  इस सनातनियों का सफाया किया जाना चाहिए जैसे धमकी दी गई.  स्टालिन उदयनिधि का पुरजोर विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी , विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल एवं समस्त हिन्दू समाज सरायपाली द्वारा किया गया । 

विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू जायसवाल का कहना है कि सनातन पर अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहरानी चाहिए और उन्होंने प्रशासन से मांग कि , की उदयनिधि स्टालिन के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो , बजरंगदल के प्रखंड संयोजक मयंक पाणीग्राही का कहना है कि सनातनियों को डेंगू , मलेरिया जैसी बीमारियों से तुलना कर इसे साफ करने की जो बात कही है  स्टालिन ने उन्हें तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए वे इसके काबिल नहीं हैं और प्रशासन से कठोर कार्यवाही की मांग भी की है कार्यवाही न होने पर बजरंगदल उग्र आंदोलन करने को भी मैदान में उतरेगी , सनातन को मिटाने वाला खाख में मिल जाएगा, सनातन संस्कृति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान , ईसाई उदयनिधि स्टालिन के पुतला दहन करने में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में हिंदू समाज के सनातनी भी स्टालिन के पुतला दहन करने में शामिल रहे ।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें